RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने मंडल प्रभारी की घोषणा की भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ बनाए गए सदर बाजार मंडल प्रभारी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला संगठन द्वारा संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से मंडल प्रभारियों एवं जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। भाजपा रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा की सहमति एवं मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सदर बाजार मंडल का प्रभारी ललित जैसिंघ को नियुक्त किया है।
ललित जैसिंघ लंबे समय से संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता, जनसंपर्क और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से सदर बाजार मंडल के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने ललित जैसिंघ को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मंडल संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।